हिमाचल: फायर सीजन में संवेदनशील जगह फायर वाचर होंगे तैनात, फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द
हिमाचल प्रदेश में वन संपदा को आग से बचाने के लिए फायर सीजन में संवेदनशील क्षेत्रों में फायर वाचर्स तैनात किए जाएंगे। वन विभाग ने फायर सीजन के दौरान फील्ड स्टॉफ की छुट्टियां रद कर दी हैं। प्रदेश में आधिकारिक तौर पर मंगलवार से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो जुलाई तक जारी रहेगा। गर्म और शुष्क मौसम को देखते हुए जंगलों में आग की घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में वन विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंडल स्तर पर संवेदनशील बीटों में फायर वॉचर्स तैनात किए जाएंगे, जो जंगलों की लगातार निगरानी करेंगे। पंचायतों के सहयोग से ठीकरी पहरा भी लगाया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों की भागीदारी से आग की घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सके। जंगलों में आग के फैलाव को रोकने के लिए कंट्रोल बर्निंग के तहत सूखी घास और पत्तियों को पहले ही नियंत्रित तरीके से जलाया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 22:39 IST
हिमाचल: फायर सीजन में संवेदनशील जगह फायर वाचर होंगे तैनात, फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द #CityStates #Shimla #HimachalFireSeason #SubahSamachar
