हिमाचल: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार सुषमा शर्मा राजस्थान पुलिस में बनीं इंस्पेक्टर

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के शिलाई के द्राबिल गांव की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुषमा शर्मा को राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर से पदोन्नत कर इंस्पेक्टर (एसएचओ) नियुक्त किया है। खेल में देश का नाम रोशन करने के बाद अब खाकी वर्दी में भी सुषमा नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। सुषमा ने कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पिता मदन शर्मा ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले सुषमा ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी में नाम कमाकर परिवार और प्रदेश का मान बढ़ाया और अब राजस्थान पुलिस में पदोन्नति पाकर गर्व से सीना चौड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह क्षण सुषमा की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। गांव द्राबिल और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी सुषमा शर्मा को बधाई दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 15:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार सुषमा शर्मा राजस्थान पुलिस में बनीं इंस्पेक्टर #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Sirmour #HimachalKabaddiStarSushmaSharma #SubahSamachar