हिमाचल: कुलदीप तनवर बोले- सीपीआईएम 10 अगस्त को देश भर में करेगा जेल भरो आंदोलन
केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को देश के हर राज्य और जिले में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह बात नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान सीपीआईएम के राज्य सचिवालय सदस्य डॉ. कुलदीप सिंह तनवर ने कही। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में देश के हर वर्ग के लोग भाग लेंगे। डॉ. कुलदीप तनवर ने कहा कि इससे पहले दिल्ली में 29 जुलाई को जितने भी जनवादी संगठन हैं, उनकी बैठक होगी। इसके बाद पार्टी 10 अगस्त को केंद्र सरकार की किसान, मजदूर और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देश के हर जिले में जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी और अपनी गिरफ्तारियां देगी। उन्होंने कहा कि इस सफल बनाने के लिए सीपीआईएम हर जिला में बैठकें आयोजित कर रही है और एक महीने के अंदर इसकी प्रभारी योजना तैयार कर लेगी। इस मौके पर राजेंद्र ठाकुर, आशीष कुमार, सतपाल मान आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 14:28 IST
हिमाचल: कुलदीप तनवर बोले- सीपीआईएम 10 अगस्त को देश भर में करेगा जेल भरो आंदोलन #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Sirmour #Cpim #SubahSamachar
