हिमाचल: जेब में नकदी कम, मोबाइल फोन बना बटुआ, डिजिटल भुगतान व्यवस्था ने कम की नकदी पर निर्भरता
हिमाचल प्रदेश का आर्थिक व्यवहार तेजी से बदल रहा है। कभी जेब में छुट्टे पैसे और छोटे नोट रखना रोजमर्रा की जरूरत माना जाता था, लेकिन अब मोबाइल फोन ही नया बटुआ बनता जा रहा है। डिजिटल भुगतान व्यवस्था के तेजी से बढ़ते दायरे ने नकदी पर निर्भरता कम कर दी है। यही वजह है कि प्रदेश में एटीएम से नकदी निकालने का औसत लगातार घट रहा है।एसबीआई रिसर्च की ताजा रिपोर्ट और नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के अनुसार हिमाचल प्रदेश में यूपीआई आधारित भुगतान प्रणाली ने लोगों की आदतों को तेजी से बदला है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 11:12 IST
हिमाचल: जेब में नकदी कम, मोबाइल फोन बना बटुआ, डिजिटल भुगतान व्यवस्था ने कम की नकदी पर निर्भरता #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #DigitalPaymentSystems #SubahSamachar
