हिमाचल: 14 एचएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी, आठ को पहली बार तैनाती, अधिसूचना जारी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2024-25 बैच के 14 एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। 2024 बैच के छह अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी के पद से स्थानांतरित कर सहायक आयुक्त कम तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया गया है। 2025 बैच के आठ नए एचएएस अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के तौर पर पहली तैनाती दी गई है। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई।सरकार ने 2024 बैच के छह एचएएस अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी से सहायक आयुक्त (राजस्व)-सह-तहसीलदार के पदों पर नियुक्त किया गया है। इनमें हिमानी को छौहारा (शिमला) से परागपुर (कांगड़ा) भेजा गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 18:13 IST
हिमाचल: 14 एचएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी, आठ को पहली बार तैनाती, अधिसूचना जारी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HasOfficers #SubahSamachar
