Himachal Panchayat election: पंचायत चुनाव के लिए पहले दिन दाखिल हुए 16,891 नामांकन, जानें जिलेवार स्थिति

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के पहले दिन कुल 16,891 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। जिला मंडी में सबसे अधिक 3,731 नामांकन प्राप्त हुए। जबकि जिला लाहौल-स्पिति में सबसे कम 74 नामांकन प्राप्त हुए हैं। आयोग के अनुसार 8 व 11 मई को भी नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकनपत्रों की जांच पंड़ताल 12 मई को संबंधित रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुबह 10:00 बजे के बाद करेंगे। चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों को 15 मई को ही नामांकनपत्रों की वापसी के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। मतदान तीन चरणों में 26, 28 व 30 मई 2026 को सुबह 7:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक मतपत्र व मतपेटियों के माध्यम से करवाया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठाैर ने ये जानकारी दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 22:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal Panchayat election: पंचायत चुनाव के लिए पहले दिन दाखिल हुए 16,891 नामांकन, जानें जिलेवार स्थिति #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalPanchayatElections #SubahSamachar