हिमाचल पंचायतीराज चुनाव: 30 चुनाव चिह्न तय, सीरियल वाइज आवंटन; देवनागरी में जारी होगी प्रत्याशियों की सूची

प्रदेश में इस बार पंचायतीराज के चुनाव के लिए 30 चुनाव चिह्न निर्धारित किए गए हैं। इनके आधार पर प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। किसी भी उम्मीदवार को अपनी पसंद का चुनाव चिह्न चुनने की सुविधा नहीं होगी। सभी चिह्न निर्धारित प्रक्रिया के तहत सीरियल वाइज आवंटित किए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की अंतिम तिथि पूरी होने के बाद ही चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। यह जिम्मेदारी संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी की होगी। वे नियमों के अनुसार प्रत्याशियों को चिह्न बांटेंगे। प्रशासन का मानना है कि सीरियल वाइज आवंटन से चुनाव प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 20:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल पंचायतीराज चुनाव: 30 चुनाव चिह्न तय, सीरियल वाइज आवंटन; देवनागरी में जारी होगी प्रत्याशियों की सूची #CityStates #Shimla #HimachalPanchayatElection #SubahSamachar