हिमाचल: पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण बजट में बढ़ोतरी, अब प्रति किमी 1.60 करोड़ मिलेंगे
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत हिमाचल प्रदेश में बनने वाली सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने बजट में बढ़ोतरी की है। अब सड़क निर्माण के लिए प्रति किलोमीटर 90 लाख रुपये के बजाय 1 करोड़ 60 लाख रुपये तक की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का मानना है कि बढ़ी हुई लागत के अनुरूप बजट मिलने से दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को गति मिल सकेगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के समक्ष यह मामला उठाया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 17:35 IST
हिमाचल: पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण बजट में बढ़ोतरी, अब प्रति किमी 1.60 करोड़ मिलेंगे #CityStates #Shimla #PmgsyRoadConstruction #SubahSamachar
