हिमाचल प्रदेश: सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के 5,623 पदों के लिए 9,629 आवेदन, 7448 ने शुल्क भी चुकाया

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने के लिए शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश के 145 सरकारी स्कूलों में विभिन्न श्रेणियों के 5,623 शिक्षक पदों के लिए अब तक केवल 9,629 आवेदन ही स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास पहुंचे हैं। यह संख्या प्रदेश भर में तैनात पात्र शिक्षकों की कुल संख्या की तुलना में काफी कम आंकी जा रही है। शिक्षा बोर्ड ने 22 मार्च को होने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए पहले 11 से 24 फरवरी तक आवेदन मांगे थे, लेकिन शिक्षकों के कम रुझान को देखते हुए तिथि को पांच मार्च तक बढ़ा दिया गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 10:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल प्रदेश: सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के 5,623 पदों के लिए 9,629 आवेदन, 7448 ने शुल्क भी चुकाया #CityStates #Dharamshala #Shimla #HimachalPradesh #HpboseCbseRecruitment2026 #CbseSubCadreScreeningTest #Hpbose5623PostsLowApplications #HimachalLecturerGeographyApplications #HpCbseSchoolsTeacherRecruitment #HpboseScreeningTestMarch2026 #SubahSamachar