हिमाचल प्रदेश: नशे की सुई से फैल रहा मौत का वायरस, लड़के ही नहीं लड़कियां भी शामिल; इस रिपोर्ट में खुलासा

नशा अब एचआईवी रोगी भी बना रहा है। नशे के लिए एक ही सिरिंज का प्रयोग घातक साबित हो रहा है। सोलन जिले में पांच फीसदी युवा (15 से 18 साल तक) भी एचआईवी से ग्रसित हैं। इनमें न केवल लड़के हैं, बल्कि कुछ लड़कियां भी शामिल हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अप्रैल से दिसंबर के बीच 72 लोग एचआईवी से पॉजिटिव हुए हैं। वहीं, जनवरी 2024 से मार्च 2025 के बीच 105 मामले आए थे। इसमें औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ समेत परवाणू में उद्योगों में आने वाले कुछ प्रवासी भी पॉजिटिव आ रहे हैं। हालांकि, विभाग का दावा है कि लगातार इसके लिए जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 02, 2026, 20:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल प्रदेश: नशे की सुई से फैल रहा मौत का वायरस, लड़के ही नहीं लड़कियां भी शामिल; इस रिपोर्ट में खुलासा #CityStates #Solan #Shimla #HimachalPradesh #SolanHivNeedleSharing #Solan72HivPositiveCases2025 #HimachalYouthHiv15-18Years #BbnParwanooHivDrugAbuse #SolanDistrictHivIncreaseDrugs #HivSpreadInjectingDrugsSolan #SubahSamachar