हिमाचल: जल संकट से राहत की तैयारी, चार माह में बहाल होंगी 62 योजनाएं

हिमाचल प्रदेश में निष्क्रिय पड़ी 62 पेयजल और सिंचाई योजनाओं को 4 माह के भीतर क्रियाशील कर दिया जाएगा। इनमें जून में तीस, जुलाई में तेरह, अगस्त में दस और सितंबर में नौ योजनाएं चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। लंबित योजनाओं को चालू करने के लिए जल शक्ति विभाग ने बिजली बोर्ड को 48.89 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। मंगलवार को जल शक्ति विभाग के सचिव डाॅ. अभिषेक जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। अभिषेक जैन ने बताया कि जल शक्ति विभाग ने प्रदेश में 140 करोड़ रुपये की 45 पेयजल और सिंचाई योजनाओं को क्रियाशील कर दिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 18:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: जल संकट से राहत की तैयारी, चार माह में बहाल होंगी 62 योजनाएं #CityStates #Shimla #HimachalWaterSchemes #SubahSamachar