हिमाचल: निजी स्कूल खुद जांचेंगे पांचवीं और आठवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं, शिक्षा विभाग ने बदले नियम
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से संबद्ध निजी स्कूल अब अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्वयं करेंगे। शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन नियम बदलते हुए प्रक्रिया में अधिक स्वायत्तता देने के लिए यह फैसला लिया है। वर्ष 2019 में सरकारी क्लस्टर स्कूलों को उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का काम दिया था। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत दोनों कक्षाओं में पास मार्क्स लेना जरूरी है। परीक्षा में कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरानी कक्षा में रोक कर दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाता है। दूसरी बार भी परीक्षा पास नहीं करने वालों को फेल किया जाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 21:57 IST
हिमाचल: निजी स्कूल खुद जांचेंगे पांचवीं और आठवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं, शिक्षा विभाग ने बदले नियम #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalPrivateSchools #SubahSamachar
