हिमाचल: लाखों राशन उपभोक्ताओं को राहत, 15 जून के बाद मिलेगा सरसों का तेल
हिमाचल प्रदेश के लाखों राशन उपभोक्ताओं के लिए 15 जून के बाद डिपो में सरसों के तेल की सप्लाई फिर शुरू हो जाएगी। इस बार सरकारी राशन डिपो में उपभोक्ताओं को मिलने वाला तोता मार्का सरसों तेल नहीं मिलेगा। इसके स्थान पर अब उपभोक्ताओं को अदाणी समूह की कंपनी का सरसों तेल उपलब्ध होगा। इस बार सरसों के तेल को लेकर किए टेंडर में अदाणी समूह की कंपनी को सरकारी डिपो में सरसों के तेल की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। विभाग के अनुसार 15 जून तक निगम के सभी गोदामों में सरसों के तेल की सप्लाई पहुंच जाएगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने प्रदेशभर के डिपो के लिए 27 लाख लीटर सरसों के तेल की मांग भेजी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 12, 2026, 19:19 IST
हिमाचल: लाखों राशन उपभोक्ताओं को राहत, 15 जून के बाद मिलेगा सरसों का तेल #CityStates #Shimla #Mandi #HimachalPradesh #HimachalRationConsumers #SubahSamachar
