हिमाचल: एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, प्रदेश में व्यावसायिक सिलिंडर की खरीद सीमा हटी

हिमाचल प्रदेश में व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलिंडरों की खरीद पर लगाई गई सीमा हटा दी गई है। सरकार के इस फैसले से हजारों होटल, रेस्तरां और ढाबा संचालकों को बड़ी राहत मिली है। अब वे पहले की तरह बिना किसी अतिरिक्त अनुमति के अपनी आवश्यकता के अनुसार व्यावसायिक गैस सिलिंडर खरीद सकेंगे। खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसी परिस्थितियों के चलते गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर सरकार ने व्यावसायिक सिलिंडरों की खरीद पर 50 प्रतिशत की सीमा तय की थी। इसके अलावा सिलिंडर लेने के लिए होटल, रेस्तरां और ढाबा संचालकों को आवेदन देना पड़ता था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 20:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, प्रदेश में व्यावसायिक सिलिंडर की खरीद सीमा हटी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Chamba #HpCommercialCylinders #SubahSamachar