हिमाचल: धर्मशाला नगर निगम के खाली भवन में शिफ्ट होगा रेरा मुख्यालय, अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) का मुख्यालय जल्द ही कोतवाली बाजार स्थित नगर निगम के पुराने भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से नए कार्यालय का उद्घाटन करवाने की तैयारी है। संभावना है कि इसी माह मुख्यमंत्री धर्मशाला आकर इसका उद्घाटन करेंगे। प्रदेश सरकार ने रेरा मुख्यालय को शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को रेरा के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य सचिव आरडी धीमान ने प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ धर्मशाला में खाली पड़े सरकारी भवनों का संयुक्त निरीक्षण किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 21:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: धर्मशाला नगर निगम के खाली भवन में शिफ्ट होगा रेरा मुख्यालय, अध्यक्ष ने किया निरीक्षण #CityStates #Shimla #ReraHeadquarter #SubahSamachar