हिमाचल: डिजिटल अरेस्ट कर सेवानिवृत्त अधिकारी से ठग लिए 1.14 करोड़, दो महीने तक जांच एजेंसियों का डर दिखाया
साइबर ठगों ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), क्राइम ब्रांच और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों के अधिकारी बनकर मंडी जिले के एक सेवानिवृत्त अधिकारी से डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 1.14 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपियों ने करीब दो महीने तक उन्हें मानसिक दबाव में रखा और गिरफ्तारी व कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर अलग-अलग किस्तों में रकम अपने बताए बैंक खातों में ट्रांसफर करा ली। शिकायतकर्ता के अनुसार, ठगों ने वीडियो और फोन कॉल के जरिये खुद को केंद्रीय जांच एजेंसियों का अधिकारी बताते हुए दावा किया कि उनका नाम एक गंभीर आर्थिक अपराध की जांच में आया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 21:18 IST
हिमाचल: डिजिटल अरेस्ट कर सेवानिवृत्त अधिकारी से ठग लिए 1.14 करोड़, दो महीने तक जांच एजेंसियों का डर दिखाया #CityStates #Shimla #Mandi #DigitalArrest #SubahSamachar
