छात्रवृत्ति घोटालाः ईडी ने दाखिल की एक और सप्लीमेंट्री चार्जशीट, खिलाफ बढ़ेगा कानूनी शिकंजा

हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत में पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट (पूरक अभियोजन शिकायत) दाखिल कर दी है। अब विशेष पीएमएलए अदालत इस पर संज्ञान लेगी। इसके बाद हिमालयन ग्रुप के चेयरमैन रजनीश बंसल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई आगे बढ़ेगी। इस मामले में सीबीआई पहले ही दो अलग-अलग चार्जशीट (चालान नंबर चार और पांच) दाखिल कर चुकी है। इनके आधार पर घोटाले से जुड़े मूल आपराधिक मामलों का ट्रायल चल रहा है। कानूनी प्रावधानों के तहत पीएमएलए मामले का अंतिम फैसला अनुसूचित अपराधों से जुड़ी मूल आपराधिक कार्यवाही के निस्तारण से पहले नहीं हो सकता। ऐसे में सीबीआई और ईडी के मामलों की सुनवाई साथ-साथ आगे बढ़ेगी। ईडी के मामले में साक्ष्यों का दायरा काफी बड़ा है। अभियोजन पक्ष को 63,749 से अधिक दस्तावेजी साक्ष्य और 107 गवाहों के बयान अदालत में साबित करने होंगे। जांच में हिमालयन ग्रुप (एचजीपीआई) और एपेक्स ग्रुप (एजीपीआई) की भूमिका के साथ रजनीश बंसल की व्यक्तिगत भूमिका भी अहम है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 22:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




छात्रवृत्ति घोटालाः ईडी ने दाखिल की एक और सप्लीमेंट्री चार्जशीट, खिलाफ बढ़ेगा कानूनी शिकंजा #CityStates #Crime #HimachalPradesh #Shimla #HimachalScholarshipScam #SubahSamachar