हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने झंडूता स्कूल के 9 विद्यार्थियों के 4 से 23 तक बढ़ाए अंक, जानें पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बिलासपुर जिले के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता के नौ विद्यार्थियों के अंकों में 4 से 23 तक की बढ़ोतरी की है। बोर्ड ने ये निर्णय विद्यार्थियों की ओर से आर्ट की उत्तरपुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपों की जांच में इन्हें सही पाए जाने के बाद लिया है। 3 मार्च 2025 में 10वीं की परीक्षा देने वाले झंडूता स्कूल के 9 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं में गड़बड़ी और अंकों में कटौती की शिकायत बोर्ड से की थी। इसके बाद बोर्ड ने फोरेंसिक जांच करवाई। इसमें उत्तरपुस्तिकाओं से छेड़छाड़ के तथ्य मिले।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 23:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने झंडूता स्कूल के 9 विद्यार्थियों के 4 से 23 तक बढ़ाए अंक, जानें पूरा मामला #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #Hpbose #SubahSamachar