हिमाचल: धारा 118 का उल्लंघन कर गगल में फर्जी कृषक बन खरीदी 100 कनाल से ज्यादा जमीन, एफआईआर दर्ज
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गगल एयरपोर्ट के आसपास कथित रूप से धारा 118 का उल्लंघन करते हुए करोड़ों की जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त का खुलासा हुआ है। विजिलेंस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने तत्कालीन राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी कृषि प्रमाणपत्र बनवाकर अपने और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर 100 कनाल से अधिक जमीन खरीदी और उसे बेचकर करोड़ों का मुनाफा कमाया।राज्य सरकार ने गगल हवाई अड्डे के आसपास बेनामी और अवैध जमीन सौदों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था, जिसकी जांच में अवैध भूमि की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 20, 2026, 21:14 IST
हिमाचल: धारा 118 का उल्लंघन कर गगल में फर्जी कृषक बन खरीदी 100 कनाल से ज्यादा जमीन, एफआईआर दर्ज #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #GaggalAirport #SubahSamachar
