हिमाचल: डाॅक्टर को पढ़ाई के लिए मिल रहा था 1.30 लाख का स्टाइपंड, अब नौकरी के लिए 33 हजार का ऑफर

स्वास्थ्य विभाग ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के न्यूरो सर्जरी विभाग के लिए एक चिकित्सक को एमओ सर्जरी जॉब ट्रेनी का ऑफर दिया है। इसमें चिकित्सक को महज 33,600 रुपये मानदेय मिलेगा। हैरत इस बात की है कि इसी चिकित्सक को आईजीएमसी में एमसीएच (मास्टर चिरुर्जिया) करते हुए 1.30 लाख का मासिक स्टाइपंड सरकार दे रही थी। न्यूरो सर्जरी विभाग अभी आईजीएमसी में चल रहा है। डॉक्टरों की भर्ती और अन्य दिक्कतें दूर होने के बाद इस विभाग को चमियाना शिफ्ट किया जाना है। विभाग के एमओ के पद के लिए जॉब ट्रेनी के रूप में दिए इस ऑफर को स्वीकार करने पर चिकित्सक को मासिक 33,600 रुपये का मानदेय मिलेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 22:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: डाॅक्टर को पढ़ाई के लिए मिल रहा था 1.30 लाख का स्टाइपंड, अब नौकरी के लिए 33 हजार का ऑफर #CityStates #Shimla #DoctorsJobTrainee #SubahSamachar