हिमाचल सुक्खू सरकार: वर्ष 2027 के चुनावी समीकरणों में उलझा मंत्रिमंडल विस्तार, जानें पूरा मामला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे और कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई बैठकों के बावजूद हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पार्टी नेतृत्व फिलहाल जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने के बजाय क्षेत्रीय, जातीय और राजनीतिक संतुलन के सभी पहलुओं पर मंथन कर रहा है। इसी कारण मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के फेरबदल पर अंतिम फैसला अभी टलता नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व का फोकस वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों पर है। पार्टी चाहती है कि सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर विभिन्न क्षेत्रों, जातीय समूहों और सामाजिक वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिले, ताकि चुनावी दृष्टि से मजबूत संदेश दिया जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 04, 2026, 22:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल सुक्खू सरकार: वर्ष 2027 के चुनावी समीकरणों में उलझा मंत्रिमंडल विस्तार, जानें पूरा मामला #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalSukhuGovt #HimachalCabinetExpansion #SubahSamachar