HP Education Quality: परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में हिमाचल ने बड़े राज्यों को पछाड़ा, स्कोर में बढ़ोतरी

शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2.0 वर्ष 2024-25 की रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश ने शिक्षा गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे, शिक्षण व्यवस्था और सीखने के परिणामों में बेहतरीन सुधार करते हुए एक ही साल में अपनी रैंकिंग और ग्रेड दोनों में बड़ी छलांग लगाई है। हिमाचल को इस बार प्रचेष्टा दो ग्रेड मिला है, जबकि वर्ष 2023-24 में प्रदेश आकांशी एक श्रेणी में था। प्रदेश का कुल स्कोर भी 573.8 से बढ़कर 659.2 पहुंच गया है। एक साल में हिमाचल ने 85.4 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की है। देशभर में केवल छह राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ही प्रचेष्टा दो श्रेणी में जगह बना पाए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 15, 2026, 18:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HP Education Quality: परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में हिमाचल ने बड़े राज्यों को पछाड़ा, स्कोर में बढ़ोतरी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalQualityEducationIndex #SubahSamachar