हिमाचल: शादी को सफल बनाएंगे तेरे मेरे सपने,युवक-युवतियों की होगी काउंसलिंग, जानें पूरा मामला
हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे घरेलू हिंसा के मामलों के मद्देनजर अब शादी से पहले युवक-युवतियों की काउंसलिंग होगी। इसके लिए तेरे मेरे सपने नाम से हिमाचल के सभी जिलों में प्री मैरिटल कम्युनिकेशन केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों में शादी योग्य हो चुके युवक-युवतियों को वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के टिप्स दिए जाएंगे। घरेलू हिंसा के मामलों को कम करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने हिमाचल सरकार को हर जिला में प्री मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर खोलने के निर्देश दिए थे। आयोग की अध्यक्ष के साथ मीटिंग के बाद मुख्य सचिव ने इसके लिए सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके बाद कांगड़ा जिले में प्री मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर खोलने की कवायद तेज हो गई है। महिला व बाल विकास को इसका जिम्मा सौंपा गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 22:32 IST
हिमाचल: शादी को सफल बनाएंगे तेरे मेरे सपने,युवक-युवतियों की होगी काउंसलिंग, जानें पूरा मामला #CityStates #Shimla #PreMaritalCommunicationCenter #SubahSamachar
