Himachal Weather: हिमाचल के सात जिलों में चली लू, पांच जिलों में बारिश-अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग का बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट गुरुवार को बेअसर साबित हुआ। प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। भीषण गर्मी का असर जारी रहा। मैदानी और निचले क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में भी पारा 29 डिग्री तक दर्ज किया गया।प्रदेश में गुरुवार सुबह से तेज धूप खिलने से गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 16:46 IST
Himachal Weather: हिमाचल के सात जिलों में चली लू, पांच जिलों में बारिश-अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalWeatherForecast #SubahSamachar
