Himachal Weather Update: 25 जून से बदलेगा हिमाचल का मौसम, गर्मी के थपेड़ों से मिलेगी राहत; जानें पूरी अपडेट
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम साफ रहा, जिससे मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ा। ऊना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने 25 से 29 जून के बीच पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश और अंधड़ की संभावना जताई है। इस बीच, कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी ने पर्यटकों को लुभाया है। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी, जनजीवन अस्त-व्यस्त मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही, जिसके चलते ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी के निचले इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। मैदानी जिलों में बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में ही दुबके रहे। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का मनमोहक नजारा जहां मैदानी इलाकों में गर्मी का आलम रहा, वहीं सोमवार रात को कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रे के आसपास और लाहौल की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। रोहतांग सहित ऊंची चोटियों में पांच से 10 सेंटीमीटर तक बर्फ जमी है। मंगलवार को धूप खिलने पर पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब आनंद लिया और मनमोहक नजारों का लुत्फ उठाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 09:59 IST
Himachal Weather Update: 25 जून से बदलेगा हिमाचल का मौसम, गर्मी के थपेड़ों से मिलेगी राहत; जानें पूरी अपडेट #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalWeatherUpdate #HimachalRainAlert #RohtangSnowfall #UnaTemperature #HimachalHeatwave #HimachalSnowfall #LahaulSpitiWeather #KulluWeather #WesternDisturbanceHimachal #HimachalWeatherForecast #SubahSamachar
