हिमाचल: कामगारों को अब एक हजार की जगह मिलेगी 1500 रुपये पेंशन, सरकार को भेजा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने पंजीकृत कामगारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने 58 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पंजीकृत कामगारों की मासिक पेंशन एक हजार रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद हजारों कामगारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यह पेंशन सामाजिक कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाएगी। मौजूदा समय में कई कामगार सामाजिक सुरक्षा पेंशन 70 वर्ष की आयु तक एक हजार रुपये प्रतिमाह, जबकि 70 वर्ष से अधिक आयु पर 1500 प्रतिमाह मिलती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 21, 2026, 21:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: कामगारों को अब एक हजार की जगह मिलेगी 1500 रुपये पेंशन, सरकार को भेजा प्रस्ताव #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #WorkersPension #SubahSamachar