आंखों में वही शरारती चमक… सलमान से मिलकर हिमानी शिवपुरी को याद आए पुराने दिन, साझा की तस्वीर
65 साल की हिमानी शिवपुरी ने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं। कुछ फिल्मों में उन्होंने सलमान खान के साथ भी अभिनय किया है। सेट पर भाईजान को करीबी से देखा और समझा है। हाल ही में हिमानी शिवपुरी ने एक पोस्ट के जरिए सलमान खान से हुई हालिया मुलाकात का जिक्र किया। साथ ही उनके बारे में कई अनजानी बातें भी शेयर की हैं। हिमानी ने पुरानी यादों को किया साझा शुक्रवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट हिमानी शिवपुरी ने शेयर की। इसमें वह सलमान खान के साथ एक शूटिंग सेट पर नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी हिमानी ने लिखा है। वह लिखती हैं, दुनिया के भाईजान, इकलौते सलमान खान से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमेशा की तरह हैंडसम और मैग्नेटिक। उनकी आंखों में वही शरारती चमक है। हम आपके हैं कौन, बीवी नंबर 1, बंधन, दुल्हनिया हम ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, वीरगति में उनके साथ अभिनय किया। सलमान से मिलते ही ये फिल्में मेरी यादों में ताजा हाे गईं। वह आगे लिखती हैं, सारी गर्मजोशी, शरारतें अपनी जगह पर हैं। उनकी शरारतों के बारे में मैं बाद में बात करूंगी। View this post on Instagram A post shared by Himani Shivpuri (@shivpurihimani)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 12:36 IST
आंखों में वही शरारती चमक… सलमान से मिलकर हिमानी शिवपुरी को याद आए पुराने दिन, साझा की तस्वीर #Bollywood #National #HimaniShivpuri #HimaniShivpuriAndSalmanKhan #SalmanKhan #SalmanKhanPicture #SubahSamachar
