Sonipat News: इंटर कॉलेज बास्केटबॉल में हिंदू गर्ल्स कॉलेज ने जीती रनरअप ट्रॉफी
माई सिटी रिपोर्टर सोनीपत। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक में 20 व 21 फरवरी को इंटर कॉलेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में हिंदू गर्ल्स कॉलेज की टीम ने रनरअप ट्रॉफी जीती। टीम में बीए प्रथम वर्ष की नेहा, बीए द्वितीय वर्ष की स्वीटी, मीनाक्षी व बीएससी (नॉन मेडिकल) द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान शामिल थीं। हिंदू गर्ल्स कॉलेज की टीम का मुकाबला जाट कॉलेज, रोहतक व महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की टीम को हराते हुए रजत पदक जीता। टीम के कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल, उप प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल, स्पोर्ट्स काउंसिल की कन्वीनर डॉ. नीतू सांगवान व शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता डॉ. सुनीता रानी ने उन्हें बधाई दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 17:20 IST
Sonipat News: इंटर कॉलेज बास्केटबॉल में हिंदू गर्ल्स कॉलेज ने जीती रनरअप ट्रॉफी #HinduGirlsCollegeWonTheRunner-upTrophyInInter-CollegeBasketball #SubahSamachar
