युवती को घरेलू सहायिका बनाना पड़ा महंगा: मां-बेटे के खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, लाखों के गहने लेकर फरार
राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में सोसाइटी के गेट पर खड़ी एक युवती को घरेलू सहायिका बनाना एक महिला ज्योतिष को भारी पड़ गया। पीड़िता की पहचान कंचन गर्ग के रूप में हुई है। दो दिन काम करने के बाद युवती ने मां-बेटे को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया और फिर महिला के पहने हुए लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इलाज करवाने के दो दिन बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवती की तलाश कर रही है। 34 साल की कंचन गर्ग अपने पति अंकुर गर्ग, बेटा कौस्तुभ गर्ग और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सेक्टर 13 रोहिणी के सूर्या अपार्टमेंट में रहती हैं। वह ज्योतिषी हैं। प्रशांत विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि 16 मई की सुबह 8 बजे वह बाजार से सामान लेकर घर जा रही थी। सोसाइटी के गेट पर लड़की को देखा, जो गार्ड से काम की तलाश में बात कर रही थी। उसने अपना नाम रीना बताया। उन्हें घरेलू सहायिका की जरूरत थी। उन्होंने सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक काम करने के लिए प्रतिमाह दस हजार रुपये के वेतन पर उसे काम पर रख लिया। उसने उससे आधार कार्ड मांगे, लेकिन वह नहीं दे पाई। 16 मई को उसने पूरे दिन काम किया। अगले दिन वह काम पर नहीं आई। 18 मई की सुबह 7.30 बजे वह फिर आई थी। बंधक बनाकर लूटपाट करने वाला गिरफ्तार दिल्ली के अति सुरक्षित तुगलक रोड में शराब कारोबारी अशोक चावला के परिवार को बंधक बनाकर मारपीट व डकैती डालने वाले एक डकैत निहाल हसन उर्फ संजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी तुगलक रोड के डकैती में 20 जघन्य मामलों में शामिल रहा है। इस मामले में कुछ दिन पहले घर में रखे गए नौकर समेत कई आरोपियों को तुगलक रोड थाना पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने यह जानकारी दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 04:15 IST
युवती को घरेलू सहायिका बनाना पड़ा महंगा: मां-बेटे के खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, लाखों के गहने लेकर फरार #CityStates #Delhi #DelhiNcr #DelhiCrimeNews #DelhiPolice #DelhiPoliceNews #SubahSamachar
