Hisar:बाइक पर घर लौट रहे HAU के असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत, आंधी के दौरान आंखों में धूल मिट्टी आने से हुआ हादसा
हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में वीरवार रात को एक सड़क हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत हो गई। घर जाते समय आंधी आने पर आंखों में धूल मिट्टी आने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल के मुर्दाघर में उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार डॉ हेमंत पूनिया हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्याकिकी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत थे। फिलहाल विश्वविद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में डॉक्टर पूनिया पेपर चेकिंग करने के बाद रात करीब 8:00 कॉलेज से घर के लिए चले थे। ऑर्गेनिक फार्म के पास पहुंचे तो अचानक आई आंधी के कारण धूल मिट्टी उड़ने लगी। ऐसे में धूल मिट्टी उनकी आंखों में चली गई। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह नीचे गिर गए जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। उनके पीछे आ रहे विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें संभाला और तुरंत एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 12, 2026, 12:15 IST
Hisar:बाइक पर घर लौट रहे HAU के असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत, आंधी के दौरान आंखों में धूल मिट्टी आने से हुआ हादसा #CityStates #Hisar #Haryana #SubahSamachar
