UP News: नाइट विजन, एआई आधारित ड्रोन से विंध्याचल धाम की सुरक्षा; अवैध गतिविधियों का पता चल सकेगा
Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी मंदिर और विंध्यधाम की सुरक्षा अब नाइट विजन, इंफ्रा रेड सेंसर और एआई आधारित ड्रोन कैमरे से की जाएगी। इससे अब रात में धाम के अलावा पूरे विंध्य पहाड़ी क्षेत्र की निगरानी की जा सकेगी। इससे रात को पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही अवैध गतिविधियों का भी पता चल सकेगा। वहां पर पुलिस समय पर पहुंच कर स्थिति नियंत्रित करेगी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने दी। उन्होंने आगे कहा कि मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर बनने के बाद यहां पर दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ गई है। चैत्र नवरात्र में ही यहां 47 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बृहद प्रस्ताव का यह हिस्सा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 21:53 IST
UP News: नाइट विजन, एआई आधारित ड्रोन से विंध्याचल धाम की सुरक्षा; अवैध गतिविधियों का पता चल सकेगा #CityStates #Mirzapur #Varanasi #DroneCamera #NightVisionCamera #MirzapurPolice #MirzapurNews #SubahSamachar
