HLL Vacancy: एचएलएल में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, स्नातक की डिग्री वाले भी कर सकते हैं आवेदन; वेतन 32500 तक
HLL Recruitment 2026: मिनी रत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम ने महाराष्ट्र में अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, जूनियर माइक्रोबायोलॉजिस्ट और लैब टेक्नीशियन जैसे पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च से 14 मार्च 2026 के बीच होने वाली वॉक-इन चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। वॉक-इन चयन प्रक्रिया महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में निर्धारित तिथियों पर की जाएगी। इस भर्ती की अधिसूचना मार्च 2026 में जारी की जाएगी। बिना अपॉइंटमेंट के उम्मीदवार 10 से 14 मार्च 2026 के बीच सीधे चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। सलाहकार पद के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए जरूरी योग्यता प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर: इस पद के लिए लोक स्वास्थ्य, समाज कार्य, अस्पताल प्रशासन, जैव रसायन, जैव प्रौद्योगिकी या सूक्ष्मजीव विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए, या अस्पताल प्रबंधन, समाज कार्य अथवा बीएससी एमएलटी में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। जूनियर माइक्रोबायोलॉजिस्ट: इस पद के लिए एमएससी या बीएससी (मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी / माइक्रोबायोलॉजी) की डिग्री होना आवश्यक है। लैब कोऑर्डिनेटर ऑफिसर: इस पद के लिए संबंधित चिकित्सा या जीवविज्ञान क्षेत्र में एमएससी डिग्री होनी चाहिए, या पीजीडीएमएलटी / बीएससी एमएलटी / बीपीएमटी के साथ बीएससी डिग्री होनी चाहिए। लैब तकनीशियन (ग्रेड 1): इस पद के लिए एमएसबीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त डीएमएलटी / पीजीडीएमएलटी / एडीएमएलटी कोर्स किया होना चाहिए। एमआईसी कोऑर्डिनेटर: इस पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 16:18 IST
HLL Vacancy: एचएलएल में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, स्नातक की डिग्री वाले भी कर सकते हैं आवेदन; वेतन 32500 तक #GovernmentJobs #National #HllLifecareLimited #SubahSamachar
