सबके लिए फ्री एंट्री!: हॉकी इंडिया ने क्यों किया ऐसा? एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में फैंस को दिया तोहफा

जालंधर और मोहाली में 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक होने वाली पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैचों में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को यह घोषणा की। जालंधर स्थित ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम और मोहाली स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में कुल मिलाकर 20 मैच खेले जाएंगे। लीग चरण के सभी मैच 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक जालंधर में खेले जाएंगे जबकि सेमीफाइनल और फाइनल चार और पांच नवंबर को मोहाली में होंगे। दर्शक हॉकी इंडिया के ऑनलाइन टिकट भागीदार टिकटजेनी पर पंजीकरण कराकर अपने निशुल्क प्रवेश पास प्राप्त कर सकते हैं। भारत अपना पहला मैच 27 अक्तूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद वह चीन (29 अक्तूबर), जापान (30 अक्तूबर), मलेशिया (एक नवंबर) और दक्षिण कोरिया (दो नवंबर) का सामना करेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 10:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सबके लिए फ्री एंट्री!: हॉकी इंडिया ने क्यों किया ऐसा? एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में फैंस को दिया तोहफा #Hockey #International #HockeyIndia #Men'sAsianChampionsTrophy2026 #FreeEntry #IndianHockeyTeam #Jalandhar #Mohali #SurjitSinghHockeyStadium #BalbirSinghSeniorInternationalHockeyStadium #Ticketgenie #IndiaVsBangladesh #SubahSamachar