Holashtak 2026: होलाष्टक 24 फरवरी से हो रहे शुरू, आठ दिन तक ये शुभ कार्य होते हैं वर्जित; जान लें
होलाष्टक के चलते शहर में आठ दिन तक मांगलिक कार्य नहीं होंगे। होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक रहेगा। कोठी फोड़ा मंदिर के छैल बिहारी शास्त्री के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से पूर्णिमा तक आठ दिन होलाष्टक होते हैं। ये दिन होली से ठीक आठ दिन पहले आरंभ होते हैं इसलिए कई स्थानों पर इन्हें होलियां भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन आठ दिन में किसी भी प्रकार के शुभ और मांगलिक कामों को नहीं किया जाता है। होलिका दहन के साथ होलाष्टक का समापन हो जाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 00:56 IST
Holashtak 2026: होलाष्टक 24 फरवरी से हो रहे शुरू, आठ दिन तक ये शुभ कार्य होते हैं वर्जित; जान लें #CityStates #Mathura #UttarPradesh #Holashtak2026 #होलाष्टक2026 #होलाष्टक #DharmaAastha #Holi #Holashtak #DosDontsOfHolashtak #ReasonOfHolashtak #होलाष्टकमेंक्योंनहींकरतेशुभकाम #SubahSamachar
