Uttarakhand: होली 2026, नए चलन ने घटाईं दूरियां, अब हर त्योहार मिलते हैं गले, गांव का रिवाज अब शहर तक पहुंचा

अब शहरों में त्योहारों के सामूहिक आयोजनों ने लोगों के दिलों के बीच की दूरियां कम कर दी हैं। जहां पहले शहरों में लोग अपने पड़ोस में रहने वाले लोगों को नहीं जानते थे, अब वे हर त्योहार साथ मिलकर मना रहे हैं। कभी त्योहारों की असली रौनक गावों में देखने को मिलती थी वहीं अब शहरों में भी लोग आपसी मेल जोल के साथ पर्वों को मना रहे हैं। लोगों से बातचीत में यह बात सामने आई कि यह ट्रेंड पिछले पांच वर्षों में बदला है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि पहले वह अपने आस-पास रहने वाले लोगों को पहचानते तक नहीं थे लेकिन अब सामूहिक आयोजनों में साथ मिलकर जश्न मनाते हैं। इसके अलावा, बच्चों में भी आपसी मेल-जोल की भावना विकसित हुई है। शहरों में बच्चे जहां केवल घरों में रहकर इंडोर गेम्स खेला करते थे वह भी अब आपस में मिलने लगे हैं। इससे वे और अधिक सामाजिक हो गए हैं। पहले शहर की जिंदगी भागदौड़ भरी और सीमित दायरे में सिमटी थी। अपार्टमेंट और काॅलोनियों में रहने वाले लोग औपचारिक शुभकामनाओं तक ही सीमित रहते थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 12:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: होली 2026, नए चलन ने घटाईं दूरियां, अब हर त्योहार मिलते हैं गले, गांव का रिवाज अब शहर तक पहुंचा #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Holi2026 #UttarakhandNews #MassEvent #SubahSamachar