Roorkee News: होली ने बढ़ाया शहर में म्यूजिक सिस्टम का कारोबार

दुकानों से टावर स्पीकर खरीदने में लगे युवाहोली पर नाच गाने के लिए डीजे भी किए जा रहे बुकरुड़की। होली के त्योहार ने इस बार शहर में रंगों के साथ-साथ संगीत की भी धूम बढ़ा दी है। बाजारों में इन दिनों म्यूजिक सिस्टम, टावर स्पीकर और डीजे उपकरणों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। खासकर युवा वर्ग होली के जश्न को यादगार बनाने के लिए बड़े साउंड सिस्टम खरीदने में जुटा है। शहर के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारी हो रही है।सिविल लाइंस बाजार के दुकानदार गुरदीप सिंह ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार म्यूजिक सिस्टम की बिक्री में करीब 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। टावर स्पीकर, ब्लूटूथ स्पीकर और हाई-बेस साउंड सिस्टम की मांग सबसे ज्यादा है। युवा अपने मोहल्लों और दोस्तों के साथ होली पार्टी आयोजित करने के लिए इन उपकरणों को खरीद रहे हैं। कई लोग किराये पर डीजे सिस्टम भी बुक कर रहे हैं, ताकि रंगों के बीच डांस और मस्ती का माहौल बनाया जा सके। दुकानदार सुखदीप सिंह ने बताया कि होली के पहले ही सप्ताह से ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी थी। सबसे ज्यादा मांग टावर स्पीकर और पोर्टेबल साउंड सिस्टम की है। युवा ग्राहक 3 हजार से 35 हजार रुपये तक के सिस्टम खरीद रहे हैं। कहा कि कई ग्राहक एडवांस बुकिंग कर रहे हैं ताकि त्योहार के दिन उन्हें कोई परेशानी न हो। वहीं, डीजे सेवा प्रदान करने वाले संचालक प्रवीन कुमार ने बताया कि होली के दिन के लिए लगभग सभी स्लॉट बुक हो चुके हैं। सुबह 10 बजे से शाम तक लगातार कार्यक्रम तय है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 18:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Roorkee News: होली ने बढ़ाया शहर में म्यूजिक सिस्टम का कारोबार #HoliBoostsMusicSystemBusinessInTheCity #SubahSamachar