Jind News: होली पर शहर में मची रंग-गुलाल की धूम

जींद। रंगों के त्योहार होली पर दिन भर में शहर में रंग-गुलाल की धूम रही। कहीं महिलाएं होलिका पूजन करतीं नजर आईं तो कहीं युवा एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते नजर आए। जगह-जगह माता के भंडारे लगाए गए। कुछ कॉलोनियों और मोहल्लों में माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने सिर पर चुनरी ओढ़कर विधि-विधान से होलिका पूजन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। शहर के मेन बाजार, सफीदों गेट, बत्तख चौक और आसपास की कॉलोनियों में भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल, पूड़ी-सब्जी, हलवा और चने का प्रसाद बांटा गया। कई जगहों पर ठंडाई और मीठे चावल बांटे गए। होली परिवार ने जोड़न का काम करे सै : छन्नो देवीछन्नो देवी ने कहा कि होली का त्योहार सग्गे-संबंधियों नै जोड़न का काम करे सै, सब गिले-शिकवे भूल जावां सै। इस दिन बच्चों में खास उत्साह होता है। वे रंग-बिरंगी पिचकारियां और गुलाल लेकर बाजारों में घूमते हैं। हां पहले और आज की होली में कुछ अंतर जरूर आया है। शाम को हुआ होलिका दहनशाम को होलिका दहन किया गया। इसके लिए कई मोहल्लों में लकड़ियां और उपले एकत्रित कर विधिवत होलिका सजाई गई थी। बच्चे गले में माला पहन कर होली की परिक्रमा करते नजर आए। बुजुर्गों ने बताया कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। 02जेएनडी02: शहर के सफीदों गेट पर भंडारे का प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु। संवाद 02जेएनडी02: शहर के सफीदों गेट पर भंडारे का प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 19:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: होली पर शहर में मची रंग-गुलाल की धूम #HoliCelebrationsInTheCityWithColoursAndGulal #SubahSamachar