Meerut News: सूरजकुंड पार्क में होली पार्टी का आयोजन

मेरठ। सूरजकुंड पार्क की सखियों ने बुधवार को अपना होली का कार्यक्रम चोखी धानी में आयोजित किया। सभी सखियां राजस्थानी परिवेश में आईं। सभी ने एक-दूसरे को मिलकर होली की बधाइयां दी। सभी ने जमकर डांस किया गेम्स खेले। ऊंट और घोड़े की सवारी भी की। साथ ही स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। प्रियंका, लता, रेखा, सुमन, रजनी, सुषमा कविता, सीमा, डॉली, बीना, मनीषा, मधु, कुमकुम और पूनम उपस्थित रहीं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 21:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: सूरजकुंड पार्क में होली पार्टी का आयोजन #HoliPartyOrganisedAtSurajkundPark #SubahSamachar