Meerut News: उलधन मढ़ैया में किया होलिका दहन
संवाद न्यूज एजेंसीखरखौदा। खरखौदा के गांव उलधन की मढ़ैया में प्राथमिक विद्यालय परिसर में रखी होली का चंद्र ग्रहण को लेकर ग्रामीणों में कहासुनी के बाद दहन नहीं हुआ। हालांकि बाद में ग्रामीणों ने एक राय होकर चंद्र ग्रहण के बाद तीन मार्च को शाम 7:00 बजे होली का दहन किया गया। पिछले काफी वर्षों से क्षेत्र के गांव उलधन की मढ़ैया स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में ही होली रखी जाती है। इस वर्ष भी विद्यालय परिसर में ही होली रखी गई। ग्रामीणों के अनुसार चंद्र ग्रहण को लेकर ग्रामीणों ने पहले दो मार्च को मध्य रात्रि में होलिका दहन का निर्णय लिया था लेकिन रात्रि में ग्रामीण सोते रहे और होलिका दहन नहीं हो सका। ज्योतिषाचार्य के अनुसार तीन मार्च को चंद्र ग्रहण को लेकर होलिका दहन नहीं किया जा सकता था। तीन मार्च को ग्रामीणों के दो पक्षों में कुछ कहासुनी हो गई। बाद में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि चंद्र ग्रहण के बाद शाम के समय होलिका दहन किया जाएगा। मंगलवार शाम 7:00 बजे के बाद होली का दहन किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 20:15 IST
Meerut News: उलधन मढ़ैया में किया होलिका दहन #HolikaDahanWasDoneInUldhanMadhaiya #SubahSamachar
