ग्लोबल सेफ्टी अवॉर्ड से सम्मानित
साल्हावास। झाड़ली स्थित एपीसीपीएल पावर प्लांट को कार्यस्थल सुरक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 16वें ईईएफ ग्लोबल सेफ्टी अवॉर्ड्स-2026 में गोल्ड श्रेणी का सम्मान मिला है। पुरस्कार वर्ष 2019 से लगातार शून्य दुर्घटना मृत्यु रिकॉर्ड, मजबूत सुरक्षा संस्कृति और डिजिटल सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया। कंपनी को पहली बार ऊर्जा और पर्यावरण फाउंडेशन की ओर से यह सम्मान प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के पूर्व सचिव अनिल रजदान ने पुरस्कार प्रदान किया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 21:12 IST
Read More:
Honoured with the Global Safety Award
ग्लोबल सेफ्टी अवॉर्ड से सम्मानित #HonouredWithTheGlobalSafetyAward #SubahSamachar
