एमपी में दुर्घटना: नर्मदापुरम में एलपीजी सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरे सिलेंडर; एक घंटे तक जाम

बुधवार दोपहर भोपाल-बैतूल नेशनल हाईवे पर बागदेव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद LPG गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर पलट गया। ट्रक में रखे कई सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। सिलेंडरों को सड़क पर बिखरा देख वाहन चालकों में दहशत फैल गई। सिलेंडर सड़क पर बिखरने से थमा ट्रैफिक हादसे के बाद हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने घटनास्थल से दूर ही अपने वाहन रोक दिए। कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे केसला थाना क्षेत्र के बागदेव में बैतूल की ओर से इटारसी आ रहा LPG सिलेंडरों से भरा ट्रक क्रमांक MP 07 GA 9499 सामने से आ रहे जेसीबी लोड ट्रक क्रमांक HR 14 B 6935 से टकरा गया। झाड़ियों में पलटा LPG सिलेंडरों से भरा ट्रक दोनों ट्रकों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि LPG सिलेंडरों से भरा ट्रक सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर पलट गया। ट्रक में रखे सिलेंडर सड़क पर फैल गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पढे़ं:अभिनेता राजपाल यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट के बाद अब महू कोर्ट में पेशी, जानें क्या है मामला आग की अफवाह से बढ़ी दहशत हादसे के दौरान ट्रक में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों में दहशत बढ़ गई। स्थिति को देखते हुए इटारसी नगरपालिका और ऑर्डनेंस फैक्ट्री की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत की बात रही कि LPG सिलेंडरों में कोई विस्फोट नहीं हुआ। पुलिस ने सड़क से हटाए सिलेंडर सूचना मिलते ही केसला पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे LPG सिलेंडरों को हटाने का काम शुरू किया। पुलिस ने सिलेंडरों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर आवागमन सामान्य हो सका। चार घायल, दो की हालत गंभीर हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और कंडेक्टर घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को डायल-112 की मदद से इटारसी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना के बाद केसला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत के कारणों का पता लगा रही है। प्रत्यक्षदर्शी सौरभ मेहतो और ट्रक चालक सोविन जेसीबी ने भी हादसे से जुड़ी जानकारी दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 07, 2026, 19:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एमपी में दुर्घटना: नर्मदापुरम में एलपीजी सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरे सिलेंडर; एक घंटे तक जाम #CityStates #MadhyaPradesh #Narmadapuram #BagdevAccident #LpgCylinder #TruckAccident #Bhopal-betulHighway #KeslaPoliceStation #Itarsi #RoadAccident #HighwayTrafficJam #FireBrigade #SubahSamachar