तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा: ऑटो-रिक्शा और ट्रक की टक्कर, छह लोगों की मौत; कई घायल

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक ऑटो-रिक्शा की ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। वहीं,छह अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे संगारेड्डी जिले के जहीराबाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत सतवार गांव में सतवार एक्स रोड पर हुई। आगे की जांच जारी अधिकारी ने बताया कि घायलों को आगे के इलाज के लिए बीदर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं,मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।दुर्घटना की आगे की जांच जारी है। सोमवार को क्या हुआ पुलिस ने बताया कि इससे पहले, सोमवार तड़के रंगारेड्डी जिले के हैदरशाकोट इलाके में एक अज्ञात एक्सयूवी ने कथित तौर पर तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें सेना के 47 वर्षीय सेवानिवृत्त जवान की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। आरोपी मौके से फरार यह दुर्घटना सुबह करीब 5:30 बजे हैदरशाकोटे के पास हुई, जो नरसिंगी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। नरसिंगी पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, एक्सयूवी कथित तौर पर तीन दोपहिया वाहनों से टकराने के बाद मौके से फरार हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया,'आज तड़के सुबह करीब 5:30 बजे हैदरशाकोटे के पास एक एक्सयूवी कार ने तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। वहीं,47 वर्षीय सेवानिवृत्त सेना जवान रविंदर की मौत हो गई। वह बाइक चला रहे थे। कार ने वाहनों को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गई। घायलों को तत्काल चिकित्सा उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 03:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा: ऑटो-रिक्शा और ट्रक की टक्कर, छह लोगों की मौत; कई घायल #IndiaNews #National #Telangana #RoadAccident #Auto-rickshawAndTruck #SubahSamachar