Ujjain News: काजीखेड़ी डैम के पास भीषण सड़क हादसा, सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का मंजर

उज्जैन से 50 किलोमीटर दूर महिदपुर के समीप काजीखेड़ी डैम के पास में हुए हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कार और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकिट्रैक्टर चालक के हाथ पैर में गंभीर चोट आई है। इससे प्राथमिक उपचार के पश्चात उज्जैन रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि महिदपुर के काजीखेड़ी डैम के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ती कार ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर तीन टुकड़ों में बिखर गया, और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे तत्काल उज्जैन रेफर किया गया है। टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें-शादी से मना किया तो युवक ने मचाया हंगामा, घर में घुसकर गले पर चाकू रखकर दी जान से मारने की धमकी ट्रेन से गिरे युवक के दोनों पैर कटे उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक बड़ा हादसा हो गया। रतलाम निवासी 40 वर्षीय युवक गलत ट्रेन में चढ़ने के बाद घबराहट में चलती ट्रेन से उतरने लगा, जिससे वह संतुलन खोकर पटरियों के बीच आ गया और उसके दोनों पैर कट गए। घायल को गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर किया गया है, जहांउसका उपचार जारी है। जीआरपी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतलाम के ग्राम कोड़ाक्षेत्री निवासी शंभू मेढ़ा मजदूरी का काम करता है। रात करीब 1:30 बजे उसे रतलाम जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन वह गलती से इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस में चढ़ गया। जब उसे अहसास हुआ कि ट्रेन गलत है, तो उसने प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर गति पकड़ चुकी ट्रेन से छलांग लगाने की कोशिश की। इस दौरान वह सीधे पहियों की चपेट में आ गया। जीआरपी के कॉन्स्टेबल गौतम ने बताया कि गंभीर रूप से घायल शंभू को तुरंत चरक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर के एमवाय (MY) अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ तीन लोग और भी थे, लेकिन हादसे के समय क्या हुआ उसे पूरी तरह याद नहीं है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचे परिजनों को घायल की सुपुर्दगी दे दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 17:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ujjain News: काजीखेड़ी डैम के पास भीषण सड़क हादसा, सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का मंजर #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #SubahSamachar