Panipat News: सड़क हादसे में घोड़ा-बग्गी चालक की गई जान
पानीपत। जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने रविवार देर रात को अज्ञात वाहन ने घोड़ा-बग्गी को टक्कर मार दी। हादसे में बग्गी चालक जमीन (56) निवासी बराना गांव की मौत हो गई। सुबह तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। जिसके बाद हादसे की जानकारी हुई। पुलिस ने जमील के बेटे दिलशाद की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। बराना गांव दिनशाद ने बताया कि उनके पिता जमीन घोड़ा बग्गी चलाकर अपना गुजारा करते थे। रविवार रात को वह बग्गी लेकर काम पर गए थे। सुबह तक जब वह वापस नहीं आए तो उन्होंने उनकी तलाश की। जब वह तलाश करते हुए सेक्टर-29 थाने पर पहुंचे तो पता चला कि देर रात को जीटी रोड पर अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बग्गी में टक्कर मार दी थी। हादसे में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचकर शव की शिनाख्त की। साथ ही पुलिस को शिकायत देकर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। थाना सेक्टर-29 पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि चालक की तलाश के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 02:25 IST
Panipat News: सड़क हादसे में घोड़ा-बग्गी चालक की गई जान #Horse-carriageDriverKilledInRoadAccident #SubahSamachar
