Fatehabad News: अस्पताल में इंटरनेट बाधित, कर्मचारी और मरीज कागजी प्रक्रिया पर निर्भर
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से इंटरनेट लाइनें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे डिजिटल कामकाज बाधित हो गया है और कर्मचारियों व मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।वीरवार को इलाज के लिए आए रमेश, दीपक, सूरज, चांदराम और सीता ने बताया कि अस्पताल में सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को पेपरलेस बनाने पर जोर दे रही है, लेकिन तकनीकी खामी के कारण कर्मचारी पुराने तरीके, यानि हाथों से लिखित रूप में काम कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इंटरनेट सेवा बहाल होने में लगभग 10 दिन और लग सकते हैं। तब तक कर्मचारियों को वैकल्पिक कागजी प्रक्रिया अपनानी होगी। इस बीच मरीजों और कर्मचारियों की सुविधा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।----ओपीडी और मेडिकल ऑपरेटरों की बढ़ी परेशानीसबसे अधिक प्रभावित ओपीडी और मेडिकल रिपोर्टिंग सेक्शन हुए हैं। सामान्य दिनों में जहां पर्चियां और रिपोर्ट चंद सेकंड में जेनरेट हो जाती थीं, वहीं अब मरीजों का डेटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पा रहा है, जिससे पंजीकरण में काफी समय लग रहा है। ऑनलाइन रिकॉर्ड न होने के कारण स्टॉक मैनेजमेंट और दवाओं के वितरण की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। विभिन्न सरकारी योजनाओं या कानूनी कार्यों के लिए जरूरी मेडिकल रिपोर्टर्स और सर्टिफिकेट बनाने वाले ऑपरेटरों को सबसे ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।---रिकॉर्ड जांचने में हो रही परेशानीअस्पताल के तीसरे मंजिल पर 110 नंबर कमरे सुंदरीकरण का काम जारी है। वहीं इंटरनेट की पुरानी तार बदलकर नया लगाए जा रहे हैं। अस्पताल कर्मी ने बताया कि इस कारण से पिछले तीन दिनों से सर्वर डाउन है। निर्माण कार्य के दौरान केबल कट गई है। जब तक इंटरनेट ठीक नहीं होता, मरीजों को असुविधा से बचाने के लिए मैनुअल पर्चियां काटी जा रही हैं। लेकिन इसमें समय बहुत अधिक लग रहा है।---------------:: नागरिक अस्पताल के सुंदरीकरण का काम जल्द पूरा करने की कोशिश है। स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न इसके लिए मैन्यूल काम किया जा रहा है।-डॉ. बुधराम, सीएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 19:30 IST
Fatehabad News: अस्पताल में इंटरनेट बाधित, कर्मचारी और मरीज कागजी प्रक्रिया पर निर्भर #HospitalInternetOutagesLeaveStaffAndPatientsDependentOnPaperwork #SubahSamachar
