UP News: बरेली में अस्पताल मालिक ने सुपरवाइजर युवती से किया दुष्कर्म, धर्मांतरण का भी बनाया दबाव, गिरफ्तार

बरेली के न्यू फय्याज केयर हॉस्पिटल के मालिक फहीम अली पर सुपरवाइजर युवती ने रामपुर जिले की फैक्टरी में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि यौन शोषण का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और धर्मांतरण का दबाव भी बनाया। युवती की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि 27 वर्षीय युवती अप्रैल 2024 से एक साल तक न्यू फय्याज केयर हॉस्पिटल में सुपरवाइजर पद पर नौकरी की थी। नौकरी छोड़ने के बाद फहीम अली ने उसे रामपुर में मिलक स्थित अपनी टायर फैक्टरी में अकाउंटेंट की नौकरी देने का झांसा दिया। होटल में दुष्कर्म किया, वीडियो बनाया इस बहाने वह युवती को मिलक व बरेली के मीरगंज इलाके में अलग-अलग ठिकानों पर अपने साथ ले गया। वहां उसकी मर्जी के बिना उससे संबंध बनाए। आरोप है कि 14 सितंबर 2025 को फहीम उसे डेलापीर के होटल गीत इंटरनेशनल ले गया। वहां एंट्री करते हुए उसने पत्नी शाहिस्ता बी के पहचान पत्र का इस्तेमाल किया। होटल में फहीम ने दुष्कर्म किया और चुपके से उसका वीडियो बना लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 10:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: बरेली में अस्पताल मालिक ने सुपरवाइजर युवती से किया दुष्कर्म, धर्मांतरण का भी बनाया दबाव, गिरफ्तार #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #HospitalOwner #Girl #Crime #Police #SubahSamachar