Sant Kabir Nagar News: छुट्टी के बाद खुला अस्पताल, मरीजों की लगी भीड़

संतकबीरनगर। होली के अवकाश के बाद जिला अस्पताल में बुधवार को मरीजों की भीड़ देखने को मिली। ओपीडी में 1230 मरीजों का इलाज हुआ। इनमें अधिकतर अस्थमा, हड्डी, स्किन और मधुमेह से पीड़ित मरीज शामिल रहे। चिकित्सकों ने सामान्य मरीजों को परामर्श देकर भेज दिया और गंभीर रूप से पीड़ित ऑर्थो, मेडिसिन व सर्जरी वार्ड में पांच मरीजों को भर्ती किया गया। चार मार्च को होली के अवकाश के बाद बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलने पर मेडिसीन, हड्डी, त्वचा, बालरोग विभाग समेत अन्य विभागों के चिकित्सकों के कक्ष में मरीजों की भीड़ दिखी। पर्चा काउंटर से लगायत दवा काउंटर तक मरीजों की भीड़ रही है। ओपीडी में बुखार, अस्थमा, मधुमेह और त्वचा के सबसे अधिक मरीज रहे। दोपहर तक तीन गंभीर मरीजों को मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया। यही हाल हड्डी रोग होली के बाद मरीजों की संख्या बढ़ना आम है। खाने-पीने में लापरवाही बरतने के कारण मधुमेह के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। यही हाल अस्थमा के मरीजों का भी होता है। होली के बाद ओपीडी में सामान्य मरीजों के साथ अस्थमा, मधुमेह आदि से पीड़ित की संख्या बढ़ जाती। इन मरीजों में करीब 250 मरीजों के ब्लड व अन्य बीमारियों से संबंधित जांच चिकित्सकों ने लैब में कराई। कुछ की जांच रिपोर्ट दोपहर में मिल गई वहीं कुछ की जांच रिपोर्ट के लिए दूसरे दिन बुलाया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवओंभू के मुताबिक कई मरीजों के हाथ पैर और कमर में दर्द की शिकायत थी। जिनका इलाज किया गया। इसी तरह से नेत्र रोग से पीड़ित 40 मरीज पहुंचे। डॉ. शिवानंद सिंह ने बताया कि आंख में रंग और गुलाल पड़ने से दर्द और लाल हो जाने की शिकायत थी। दवा देकर मरीजों को घर भेजा गया। कुछ की आंख में कण पड़ गए थे, जिन्हें निकाला गया। यही हाल स्किन कक्ष का भी रहा। यहां चेहरे पर दाने आदि निकलने की शिकायत थी। जिन्हें दवा दी गई। फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि उल्टी-दस्त व शुगर से पीड़ित मरीज आए। यह मरीज खानपान में लापरवाही बरते थे। इनका इलाज कर घर भेज दिया गया। 000000000000000कोई पेट दर्द से पीड़ित तो कोई शुगर मरीज दिखाजिला अस्पताल की ओपीडी में कोई पेट दर्द से पीड़ित, तो कोई शुगर से पीड़ित मरीज दिखाई दिया। बंजरिया निवासी विनोद ने बताया कि उन्हें चक्कर आ रहा था। ब्लड जांच कराई तो शुगर का लेवल बढ़ा हुआ था। चिकित्सकों ने दवा दी और परहेज के लिए कहा है। इसी तरह से बड़गो निवासी सूरज ने बताया कि उन्हें शाम से उल्टी दस्त हो रही है। जिसका इलाज कराने आए थे। चिकित्सक ने तीन दिन की दवा दी है और फिर बुलाया है। यही हाल अन्य मरीजों का रहा। इसमें स्किन के मरीज सर्वाधिक आए। 000000000000000दवा काउंटर कम होने से हुई दिक्कतजिला अस्पताल में दवा के लिए एक खिड़की पर दो तरफ दवा का वितरण होता है। मरीजों की संख्या अधिक होती है। इसकी वजह से मरीज घंटों लाइन में लगते हैं। उसके बाद उन्हें दवा मिलती है। महुली निवासी मरीज संगीता, अचकवापुर निवासी रामदरश आदि ने बताया कि 20 मिनट से लाइन में लगे हैं। दवा के लिए काउंटर बढ़ाना चाहिए। लाइन में लगने से समस्या होती है। थकान आ जाती है। 0000000000000000होली के बाद मरीजाें की भीड़ होती है। खानपान में लापरवाही की वजह से मरीजों को दिक्कत हुई। फिलहाल जो भी मरीज आए उनका इलाज किया गया और दवा दी गई है। स्किन, दर्द, शुगर, बीपी के मरीज काफी संख्या में आए थे। जिनको परहेज करने को बताया गया है। -डॉ. रमाशंकर, सीएमएस

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 00:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: छुट्टी के बाद खुला अस्पताल, मरीजों की लगी भीड़ #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar