होटलकर्मी का कत्ल: बर्बरता से मारा, फिर जला दी लाश और बाइक; घटनास्थल से 100 मीटर दूर मिला टूटा हुआ ये सामान
यूपी के अमरोहा के हसनपुर के गांव सतेड़ा चक की मढ़ैया निवासी होटलकर्मी मुकेश (35) की बेरहमी से हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव और बाइक को जला डाला। रविवार को दीपपुर निवासी ब्रजेश के गन्ने के खेत में अधजला शव मिलने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। एसपी लखन सिंह यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मृतक के पिता सुखराम की तहरीर पर गांव निवासी सुखबीर समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेड़ा चक की मढ़ैया निवासी मुकेश गढ़मुक्तेश्वर स्थित एक होटल पर काम करता था। मुकेश और गांव निवासी सुखबीर की ननिहाल आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव शीतला सराय की है। परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे मुकेश और सुखबीर ननिहाल जाने के लिए साथ निकले थे लेकिन शाम तक नहीं पहुंचे। बाद में मुकेश का फोन भी बंद हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 14, 2026, 15:03 IST
होटलकर्मी का कत्ल: बर्बरता से मारा, फिर जला दी लाश और बाइक; घटनास्थल से 100 मीटर दूर मिला टूटा हुआ ये सामान #CityStates #Moradabad #Amroha #UttarPradesh #AmrohaMurder #SubahSamachar
