Punjab: फिरोजपुर में मकान का लेंटर गिरा, चार मजदूर दबे; तीन को रेस्क्यू किया, एक को बचाने का प्रयास जारी

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए के गोलूका मोड़ के पास बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां एक नए मकान का लेंटर डाला जा रहा था। तभी अचानक लेंटर भरभरा कर गिर गया। लेंटर के मलबे के नीचे चार मजदूर दब गए। आनन-फानन में तीन मजदूरों को निकाल लिया गया, लेकिन एक मजदूर अभी भी मलबे में दबा हुआ है। जिसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मची हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 18:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Punjab: फिरोजपुर में मकान का लेंटर गिरा, चार मजदूर दबे; तीन को रेस्क्यू किया, एक को बचाने का प्रयास जारी #CityStates #Chandigarh-punjab #SubahSamachar