Tips: स्कैम कॉल्स और हैकर्स की अब खैर नहीं! Android फोन में आज ही चालू करें 'एडवांस प्रोटेक्शन' फीचर

Google ने Android 16 अपडेट के साथ Advanced Protection नाम का एक नया सिक्योरिटी फीचर पेश किया है। यह फीचर आपके स्मार्टफोन को डिजिटल खतरों से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी मदद से आपका फोन अपने आप ही संदिग्ध वेबसाइट्स, स्कैम कॉल्स, फिशिंग अटैक और अन्य साइबर खतरों को पहचानकर ब्लॉक कर सकता है। यह फीचर Google Chrome, Messages और Phone ऐप जैसे जरूरी सिस्टम एप्स के साथ मिलकर काम करता है। जैसे ही कोई खतरनाक लिंक या कॉल सामने आता है, यह तुरंत आपको अलर्ट कर देता है, जिससे आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहती है। क्या है एडवांस प्रोटेक्शन फीचर Advanced Protection आपके फोन में एक सेंट्रल सिक्योरिटी कंट्रोल की तरह काम करता है। यह उन वेबसाइट्स को ब्लॉक कर देता है जिन्हें पहले से खतरनाक माना गया है। इसके अलावा, यह स्कैम और स्पैम कॉल्स को भी पहचानकर रोकता है। Google Messages में मौजूद Spam Protection संदिग्ध मैसेज को फिल्टर करता है ताकि आप गलती से भी किसी फ्रॉड में न फंसें। इतना ही नहीं, यह फीचर 2G नेटवर्क से कनेक्शन भी रोक देता है क्योंकि इसे कम सुरक्षित माना जाता है। Android में Advanced Protection कैसे ऑन करें सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की Settings (सेटिंग्स) ऐप को खोलें। नीचे स्क्रॉल करें और Security Privacy (सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी) मेनू पर टैप करें। यहां Other settings (अन्य सेटिंग्स) के विकल्प पर जाएं। इसके अंदर आपको Advanced Protection (एडवांस प्रोटेक्शन) का बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। अब Device protection के विकल्प को Turn on (चालू) कर दें। नई सेटिंग्स को सिस्टम में ठीक से लागू करने के लिए आपका फोन एक बार Restart (रीस्टार्ट) होने के लिए कहेगा। वैकल्पिक तरीका (Google App के जरिए): आप अपने फोन में Google ऐप खोलकर All services > Personal and device safety > Advanced Protection में जाकर भी इसे चालू कर सकते हैं। अगर जरूरत न हो, तो इसे बंद (Disable) कैसे करें गूगल यूजर्स को इस फीचर पर पूरा कंट्रोल देता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार इसे कभी भी बंद कर सकते हैं: फोन की Settings में जाकर Security Privacy मेनू खोलें। Other settings के तहत मौजूद Advanced Protection पेज पर जाएं। यहां Device protection को Turn off (बंद) कर दें। सुरक्षा कारणों से, फोन आपसे आपकी पहचान पुख्ता करने के लिए आपका फिंगरप्रिंट या सिक्योरिटी पिन मांगेगा। पिन डालते ही यह फीचर बंद हो जाएगा और फोन एक बार फिर से Reboot (रीबूट) हो सकता है। यह भी पढ़ें:एसी टिप्स: AC रिमोट का ये बटन कर देगा बिजली बिल कम, ज्यादातर लोग नहीं जानते ये ट्रिक अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) क्या Android फोन में एडवांस प्रोटेक्शन को कभी भी बंद दिया जा सकता है हां, गूगल आपको इस फीचर पर पूरा कंट्रोल देता है। आप फोन की सेटिंग्स में जाकर इसे अपनी मर्जी से चालू या बंद (Enable/Disable) कर सकते हैं। एडवांस प्रोटेक्शन चालू करने के लिए क्या शर्तें हैं इस फीचर का लाभ उठाने के लिए आपके फोन में पहले से कोई स्क्रीन लॉक (पिन, पैटर्न या फिंगरप्रिंट) लगा होना अनिवार्य है। क्या स्कैम कॉल ब्लॉक होने पर मेरे जरूरी कॉल या मैसेज भी मिस हो सकते हैं नहीं, आपको घबराने की जरूरत नहीं है। जब भी आपका फोन किसी संदिग्ध नंबर को ब्लॉक करता है, तो वह आपको स्क्रीन पर एक अलर्ट (Alert) भेजता है, जिससे आपको पता चल जाता है कि कोई अनजान कॉल या मैसेज आया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 14:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tips: स्कैम कॉल्स और हैकर्स की अब खैर नहीं! Android फोन में आज ही चालू करें 'एडवांस प्रोटेक्शन' फीचर #TechTipsInHindi #Technology #National #Android16 #SecuritySettings #TechNewsHindi #SubahSamachar